Haldwani: कलसिया नाले पर बनेगा अधिक भार क्षमता का वैली मोटर ब्रिज, निर्माण से पहले वैकल्पिक मार्ग पर प्रशासन सतर्क

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी–नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत कलसिया नाले में वर्तमान में स्थित 32 टन भार क्षमता वाले वैली ब्रिज के स्थान पर अधिक भार क्षमता के वैली मोटर ब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। पुल निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था और वैकल्पिक मार्ग को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में हल्द्वानी कैंप कार्यालय में एक अहम समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

Traffic Management and Alternative Route Plan: बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यह मार्ग कुमाऊं के सभी पहाड़ी जिलों को जोड़ने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग है, जिस पर दिन-प्रतिदिन वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पुल निर्माण के दौरान यातायात को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 1 अगस्त 2025

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले मौके पर एक प्रभावी वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शुक्रवार को संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण कर वैकल्पिक मार्ग की संभावनाओं को चिन्हित किया जाए और शीघ्र कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में यातायात बाधित नहीं होना चाहिए और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: अब उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में होगी प्राचीन भारतीय संचार व्यवस्था और एआई आधारित मीडिया की पढ़ाई

बैठक में एनएच के अधीक्षण अभियंता ने जानकारी दी कि नए वैली मोटर ब्रिज के निर्माण को लेकर तीन माह की विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है। वैकल्पिक मार्ग तैयार होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही पुल निर्माण अवधि में ट्रैफिक डायवर्जन, संकेतक, पुलिस बल की तैनाती और आपात स्थिति से निपटने की व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: भगोड़े बिल्डर की पत्नी दुबई में गिरफ्तार, इंटरपोल के शिकंजे में राखी मित्तल, भारत लाने की तैयारी शुरू

बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र, अधीक्षण अभियंता एनएच हरीश पांगती, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page