टी20 विश्व कप पर बांग्लादेश का अड़ियल रुख, आईसीसी के अल्टीमेटम के बावजूद भारत में खेलने से फिर किया इनकार

खबर शेयर करें

ढाका। टी20 विश्व कप को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और बांग्लादेश सरकार ने एक बार फिर अपना सख्त रुख दोहराया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अल्टीमेटम के बावजूद बांग्लादेश ने साफ कर दिया है कि उसकी टीम भारत में विश्व कप के मैच नहीं खेलेगी। गुरुवार को ढाका में बीसीबी और अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल के बीच हुई अहम बैठक के बाद यह स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई।

Bangladesh Refuses to Play T20 World Cup Matches in India Despite ICC Ultimatum: बैठक में बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी और बांग्लादेश टीम के कुछ खिलाड़ी भी मौजूद रहे। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ी टी20 विश्व कप में हिस्सा लेना चाहते हैं, लेकिन बीसीबी ने बैठक के बाद फिर से दो टूक कहा कि बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  शादी से दो घंटे पहले दुल्हन ने पहले प्यार से की आखिरी मुलाकात, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा कि बोर्ड लगातार आईसीसी के संपर्क में है और रहेगा। उन्होंने कहा, “बांग्लादेश विश्व कप में खेलना चाहता है, लेकिन हमारे मैच भारत में नहीं होंगे। हम इस मुद्दे पर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।” अमिनुल ने आईसीसी बोर्ड की बैठकों में लिए गए फैसलों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कई निर्णय चौंकाने वाले हैं और कुछ मामलों में फैसले एकतरफा तरीके से लिए जा रहे हैं।

अमिनुल इस्लाम बुलबुल ने यह भी आरोप लगाया कि आईसीसी ने भारत से बाहर मैच कराने के बांग्लादेश के अनुरोध को पहले ही खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि 24 घंटे का अल्टीमेटम देना किसी वैश्विक संस्था की कार्यप्रणाली के अनुरूप नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंका को सह-मेजबान बताए जाने पर भी आपत्ति जताई और इसे हाइब्रिड मॉडल करार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब, 12 दिन में साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन

वहीं, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा कि भारत न जाने का निर्णय सरकार का है और इसके पीछे सुरक्षा से जुड़ी गंभीर चिंताएं हैं। उन्होंने कहा, “हमारी टीम विश्व कप के लिए पूरी तरह तैयार है और खिलाड़ियों ने क्वालिफिकेशन के लिए कड़ी मेहनत की है, लेकिन भारत में खेलने को लेकर वास्तविक सुरक्षा जोखिम बने हुए हैं। यह चिंता किसी काल्पनिक विश्लेषण पर आधारित नहीं है।”

यह भी पढ़ें 👉  अंधविश्वास का कहर: डायन बताकर दंपती की नृशंस हत्या, घर में जिंदा जलाया

आसिफ नजरुल ने उम्मीद जताई कि आईसीसी बांग्लादेश की सुरक्षा चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए उसे श्रीलंका में अपने मैच खेलने की अनुमति देगी। उन्होंने कहा कि देश अब भी समाधान की उम्मीद लगाए हुए है और चाहता है कि आईसीसी निष्पक्षता के साथ निर्णय लेकर बांग्लादेश को न्याय प्रदान करे।

बांग्लादेश के इस रुख से टी20 विश्व कप की तैयारियों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। अब यह देखना अहम होगा कि आईसीसी इस गतिरोध को सुलझाने के लिए क्या कदम उठाती है और टूर्नामेंट के कार्यक्रम में कोई बदलाव होता है या नहीं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page