उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब, 12 दिन में साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन

खबर शेयर करें

देहरादून। मौसम की चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। 30 अप्रैल से 11 मई तक महज 12 दिनों में चारधामों में साढ़े पांच लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार अब तक यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार कर चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहला देने वाली वारदात: दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला गिरफ्तार

सबसे अधिक भीड़ केदारनाथ धाम में देखने को मिल रही है, जहां प्रतिदिन 19 से 20 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर रहे हैं। अब तक केदारनाथ में 2.27 लाख, बदरीनाथ में 1.17 लाख, गंगोत्री में 94,251 और यमुनोत्री धाम में 1.13 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केदारनाथ–बदरीनाथ यात्रा बहाल, आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

बावजूद इसके कि पहाड़ों में मौसम कई बार बाधा बन रहा है, श्रद्धालुओं की आस्था डगमगाई नहीं है। बारिश, बर्फबारी और तापमान में गिरावट के बीच भी चारों धामों में दर्शन के लिए भीड़ लगातार उमड़ रही है। प्रशासन और पर्यटन विभाग यात्रा को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर: बाढ़ का नजारा देखना पड़ा महंगा, लेवड़ा नदी में डूबने से 11 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में छाया मातम

You cannot copy content of this page