इंडोनेशिया मास्टर्स: पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में, सिंगल्स में 500वीं जीत के साथ रचा इतिहास

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंधु ने डेनमार्क की लाइन होजमार्क कजेरफेल्ड को सीधे सेटों में पराजित किया। 43 मिनट तक चले इस मुकाबले में सिंधु ने पहला गेम 21-19 और दूसरा गेम 21-18 से जीतकर अंतिम आठ में जगह पक्की की।

PV Sindhu Enters Quarterfinals with Historic 500th Singles Win: इस जीत के साथ ही पीवी सिंधु ने अपने करियर की सिंगल्स स्पर्धा में 500वीं जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। वह सिंगल्स में 500 मैच जीतने वाली भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं। इसके साथ ही सिंधु विश्व की उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने सिंगल्स में 500 या उससे अधिक मुकाबले जीते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह छठी महिला खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं

टूर्नामेंट के पहले दौर में जहां सिंधु को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा था, वहीं प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने अपने अनुभव और आक्रामक खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। अब क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु का सामना विश्व नंबर-4 और चीन की दिग्गज खिलाड़ी चेन यू फेई से होगा। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक 13 मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें चेन यू फेई ने 7 जबकि सिंधु ने 6 मैच जीते हैं। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  को-ऑपरेटिव डिविडेंड आय पर 3 साल की टैक्स छूट, एमएसएमई और किसानों को मिलेगा बढ़ावा

उधर, पुरुष एकल वर्ग में भी भारत के लिए खुशखबरी रही। युवा शटलर लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने हांगकांग के जेसन गुनावन को एकतरफा अंदाज में 21-10 और 21-11 से हराकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।

You cannot copy content of this page