बड़ा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद, 10 गंभीर घायल

खबर शेयर करें

डोडा (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय सेना के 10 जवानों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा भद्रवाह–चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास उस समय हुआ, जब सेना का एक वाहन ऑपरेशनल ड्यूटी के लिए रवाना हुआ था। हादसे की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Major Army Accident in Doda, Jammu & Kashmir: प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना का वाहन खन्नी टॉप के पास दुर्गम और तीव्र मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गया और करीब 400 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल 20 जवान सवार थे। हादसा इतना भयावह था कि कई जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गाजा में इजरायली हमले से 32 की मौत, हमास ने दागे रॉकेट

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और दुर्गम पहाड़ी इलाके के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन को तेजी से अंजाम दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से 10 जवानों के शव बरामद किए गए, जबकि 10 जवान घायल अवस्था में पाए गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए उप जिला अस्पताल भद्रवाह ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सेना के कमांड अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चंडीगढ़ः पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

हादसे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि डोडा में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हमारे 10 वीर जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिससे वे अत्यंत व्यथित हैं। उन्होंने कहा कि देश उनके उत्कृष्ट सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा को सदैव स्मरण रखेगा।

यह भी पढ़ें 👉  IPL 2026 बिना ओपनिंग सेरेमनी के होगा शुरू, BCCI ने इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

उपराज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायल जवानों के सर्वोत्तम इलाज के निर्देश दिए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page