नैनीताल जिले में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत को SDRF से 4 करोड़ रुपये जारी

खबर शेयर करें

नैनीताल। जिले में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त विभागीय एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों की तात्कालिक मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) के अंतर्गत शासन से प्राप्त 4 करोड़ रुपये की धनराशि विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं को उपलब्ध करा दी गई है। यह जानकारी जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के लिए विभिन्न विभागों और कार्यदायी संस्थाओं से प्राप्त प्रस्तावों की स्वीकृति से पूर्व संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारियों से स्थलीय जांच कराई गई। इसके बाद स्वीकृत प्रस्तावों को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में गठित मूल्यांकन एवं जिला कार्यकारिणी समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति की संस्तुति के आधार पर विभागीय और सार्वजनिक परिसंपत्तियों की तात्कालिक मरम्मत के लिए SDRF के तहत धनराशि स्वीकृत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  निकाय चुनाव: भाजपा ने सभी 11 सीटों पर मेयर पद के उम्मीदवारों की घोषणा की

स्वीकृत धनराशि के अंतर्गत सिंचाई विभाग को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त नहरों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिए 3 करोड़ 10 लाख रुपये, पीएमजीएसवाई को क्षतिग्रस्त सड़कों, दीवारों और अन्य संरचनाओं के पुनर्निर्माण हेतु 1 करोड़ 28 लाख रुपये, लोक निर्माण विभाग को 3 करोड़ 16 लाख रुपये तथा विभिन्न विकास खंडों को 25 लाख 68 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों को भी प्रस्तावों के अनुरूप राशि स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धराली–हर्षिल आपदा : 14 दिन बाद मिला सेना के जवान का शव, रडार से होटल व लोगों के दबे होने के संकेत

जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि आपदा मानकों के अनुरूप और स्वीकृत प्रस्तावों के अनुसार कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रेड अलर्ट पर सरकार का एहतियाती कदम, 30 जून को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

You cannot copy content of this page