केदारनाथ हेली सेवा का किराया बढ़ा, श्रद्धालुओं की जेब पर 46% तक का बोझ

खबर शेयर करें

देहरादून। बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए हवाई सफर अब श्रद्धालुओं की जेब पर और भारी पड़ेगा। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने हेली सेवा के किराए में 45.86 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 15 सितंबर से लागू होंगी।

इस साल 2 मई को शुरू हुई केदारनाथ हेली सेवा उत्तरकाशी और केदार घाटी में हुए हेलिकॉप्टर हादसों के चलते प्रभावित हुई थी। उसके बाद सेवाएं रोक दी गईं। अब 15 सितंबर से हेली सेवा का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इसके लिए बुकिंग 10 सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर खुलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 46 निजी स्कूलों पर प्रशासन का शिकंजा, मनमानी पर नोटिस जारी...देखें लिस्ट

हेली सेवाओं की सुरक्षा और संचालन मानकों को सुनिश्चित करने के लिए गृह सचिव शैलेष बगौली की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय समिति ने नई एसओपी तैयार की है। इन्हीं दिशा-निर्देशों के तहत हेली सेवा चलाई जाएगी। यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान के अनुसार गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से संचालित सेवाओं की उड़ानों और सीटों की संख्या सीमित होने के कारण किराया बढ़ाना पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  Android यूजर्स के लिए बड़ा खतरा: Google ने बंद किए सिक्योरिटी अपडेट, Android 12 और पुराने फोन असुरक्षित

नई किराया दरें (रुपये में):
गुप्तकाशी–केदारनाथ : पहले ₹8,532, अब ₹12,444
फाटा–केदारनाथ : पहले ₹6,062, अब ₹8,842
सिरसी–केदारनाथ : पहले ₹6,060, अब ₹8,839

श्रद्धालुओं के लिए अब केदारनाथ का हवाई सफर पहले से करीब आधा महंगा हो गया है। बढ़े किराए से आम तीर्थयात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ना तय है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा...बारात की बस 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल
Ad

You cannot copy content of this page