Haldwani: ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें बढ़ी, चौपाटी में मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद अब सड़कों तक पहुंच गया है। हल्द्वानी में दो महिला ब्लॉगरों के बीच इंटरनेट मीडिया पर चल रही रोस्टिंग और आरोप-प्रत्यारोप की लड़ाई मारपीट तक पहुंच गई। मामले में पुलिस ने एक महिला ब्लॉगर के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बिजली की लो वोल्टेज समस्या से मिलेगी राहत, लगेंगे 58 नए ट्रांसफार्मर

सोशल मीडिया पर रोस्टिंग से बढ़ा विवाद

पीड़िता का कहना है कि इसके बाद कई लोगों से फोन कराकर भी उन्हें धमकियां दिलवाई गईं। आरोप है कि उन्हें मारने, बदनाम करने और उनकी सात साल की बेटी को उठाने तक की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  विनय त्यागी फायरिंग मामला: लापरवाही पर एसएसपी की सख्त कार्रवाई, एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

चौपाटी पर पहुंचकर की मारपीट

पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान सार्वजनिक रूप से उन्हें अपमानित किया गया और कपड़े फाड़ने जैसी धमकियां भी दी गईं, जिससे उन्हें सामाजिक और आर्थिक नुकसान हुआ।

पहले भी दर्ज हैं मुकदमे: पीड़िता

सुनीता भट्ट ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपित ब्लॉगर के खिलाफ पहले से भी विभिन्न जिलों में कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस से अपनी और अपनी बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित, चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस मामले में विमल मिश्रा, थाना अध्यक्ष काठगोदाम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page