उत्तराखंड: अक्षय तृतीया पर खोले गए गंगोत्री धाम के कपाट, मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा

खबर शेयर करें

गंगोत्री (उत्तरकाशी)। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ कपाटोद्घाटन किया गया। अगले छह माह तक श्रद्धालु माँ गंगा के दर्शन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: स्वच्छता अभियान को नई पहचान, पूर्व क्रिकेटर एकता बिष्ट बनीं नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर

कपाट खुलते ही गंगोत्री धाम ‘जय माँ गंगे’ के जयकारों से गूंज उठा। देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ धाम में पूजा संपन्न करायी गई।

यह भी पढ़ें 👉  निरंकुश अधिकारियों की सरपरस्ती में टैक्स चोरी, विभागीय चुप्पी से मिल रही खुली छूट

इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं गंगोत्री धाम पहुंचकर माँ गंगा के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा कराई गई, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: टैक्स चोरी में लिप्त कारोबारियों में मची खलबली, नया पैंतरा अपनाने की हो रही कोशिश

गंगोत्री मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का उल्लासपूर्ण आगाज हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page