Nainital: ओखलढूंगा विद्यालय में जल व्यवस्था सुधरने की उम्मीद, समाजसेवियों की पहल से तेजी से चल रहा पुनर्निर्माण कार्य

खबर शेयर करें

भीमताल (नैनीताल)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओखलढूंगा में लंबे समय से चली आ रही जल आपूर्ति समस्या अब दूर होने की ओर है। विद्यालय में जल आपूर्ति और नल फिटिंग प्रणाली के सुधार एवं पुनर्निर्माण का कार्य इन दिनों तेजी से प्रगति पर है। यह पहल स्थानीय समाजसेवी हेमंत गोनिया के प्रयासों से आगे बढ़ाई जा रही है।

दरअसल, पूर्व में विश्व परिवार समाजसेवी संगठन द्वारा विद्यालय में लगभग 25 हजार रुपये की लागत से 2000 लीटर क्षमता की पानी की टंकी, टुल्लू पंप और नल फिटिंग सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। उस समय जल आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए मरम्मत और फिटिंग कार्य भी किया गया था, लेकिन समय के साथ पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई जगहों पर उखड़ने से व्यवस्था फिर प्रभावित हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रेड अलर्ट पर सरकार का एहतियाती कदम, 30 जून को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

अब वर्तमान में इस पूरी प्रणाली को फिर से दुरुस्त किया जा रहा है। टूट-फूट चुकी पाइप लाइनों को ठीक करने के साथ ही उन्हें भूमिगत (अंडरग्राउंड) किया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी तरह की समस्या न हो और व्यवस्था लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब और सट्टे का कॉकटेल: ट्रांसपोर्ट नगर में होटल की आड़ में चल रहा काला कारोबार, पुलिस-आबकारी विभाग पर उठे सवाल

निर्माण कार्य के तहत सीमेंट, नई नल फिटिंग सामग्री और अन्य आवश्यक उपकरणों की खरीदारी की गई है। इसके साथ ही खराब पड़े टुल्लू पंप की मरम्मत भी कराई जा रही है, जिससे पानी की आपूर्ति को फिर से सुचारू किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  नवांशहर में आतंकी साजिश नाकाम, जंगल से आरपीजी-आईईडी और ग्रेनेड बरामद

इस सराहनीय कार्य में कई समाजसेवी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिनमें नवीन कपिल, अमित रस्तोगी, दिग्विजय सिंह देव, डॉ. महेश शर्मा और मयंक शर्मा सहित कई स्थानीय लोग शामिल हैं।

फिलहाल कार्य निर्माणाधीन है और लगातार प्रगति पर है। स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रबंधन को उम्मीद है कि इस पहल से जल आपूर्ति की समस्या का स्थायी समाधान होगा और छात्रों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page