काठगोदाम–नैनीताल एनएच चौड़ीकरण परियोजना तेज, एडीएम ने किया भूमि अधिग्रहण कार्यों का निरीक्षण

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। राष्ट्रीय राजमार्ग-87 (काठगोदाम-नैनीताल) चौड़ीकरण परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण से जुड़े मूल्यांकन, सत्यापन और अंश निर्धारण कार्यों को लेकर प्रशासन ने गति तेज कर दी है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शैलेंद्र सिंह नेगी ने रविवार को राजस्व विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: कुमाऊं में टैक्स चोरी पर जागा विभाग, कथित ट्रांसपोर्ट एजेंटों पर कार्रवाई की तैयारी

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत वर्तमान में भूमि अंश निर्धारण के लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है। सर्वे पूर्ण होने के बाद प्रभावित भूमि का प्रतिकर निर्धारण कर उसके वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही में तेजी लाने और समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली 54 नियमित फैकल्टी, शिक्षण व इलाज व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

इस मौके पर सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग प्रमोद सुयाल, तहसीलदार नैनीताल अक्षय भट्ट, राजस्व निरीक्षक व उप निरीक्षक, वन विभाग और उद्यान विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा कंसलटेंसी कंपनी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा मार्गों पर ‘आज से थोड़ा कम’ अभियान शुरू, स्वास्थ्यवर्धक भोजन पर जोर

प्रशासन का कहना है कि एनएच-87 चौड़ीकरण परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी और पर्यटन सहित स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page