हल्द्वानी: 19 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने मुखानी क्षेत्र से पकड़ा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशों के तहत जिले में अवैध नशा और शराब तस्करी के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नैनीताल पुलिस लगातार तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार (21 दिसंबर 2025) को प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया। कार्रवाई भाखड़ा पुल स्थित हनुमान मंदिर के पास लामाचौड़ क्षेत्र में की गई, जहां से आरोपी महिला के कब्जे से 57 पाउच अवैध कच्ची शराब (खाम) बरामद की गई, जिसकी मात्रा लगभग 19 लीटर बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: शादी से इनकार पर कोतवाली गेट बना रणक्षेत्र, प्रेमिका ने युवक पर बरसाईं चप्पलें, पुलिस ने कराया बचाव

पुलिस ने इस मामले में थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 267/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  डोलो 650: भारत की 'कैडबरी जेम्स' बन चुकी है यह गोली, अमेरिकी डॉक्टर के ट्वीट ने छेड़ी बहस

गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण:
शशि किरण पत्नी पुराण, निवासी नाथूपुर पाली, लामाचौड़, मुखानी, उम्र 55 वर्ष।

बरामदगी:
– 57 पाउच अवैध कच्ची शराब (खाम), लगभग 19 लीटर।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी से बनेगा विकसित भारत: पीएम मोदी

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
– उप निरीक्षक अविनाश मौर्य
– कांस्टेबल राजेश जोशी
– महिला हेड कांस्टेबल रेखा अधिकारी

पुलिस अधिकारियों ने दोहराया कि अवैध नशा कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page