Haldwani: मदर्स डे पर ‘माँ’ के सम्मान में सजे गीत, कविता और नृत्य के रंग

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मातृ दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया लीनस क्लब प्रयास द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माँ के प्रेम, त्याग और स्नेह को समर्पित गीतों, कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने मातृत्व पर आधारित गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। माँ के प्यार और ममता को दर्शाने वाली प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोग झूम उठे। पूरे आयोजन में मातृत्व के प्रति सम्मान और भावनाओं का विशेष माहौल देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी-बारिश का कहर, एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त

क्लब की अध्यक्षा सोनू जोशी ने कहा कि “माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि निस्वार्थ प्रेम की सच्ची मूरत है। कठिन समय में माँ अपने बच्चों के लिए ढाल बनकर खड़ी रहती है। माँ की ममता का कोई मोल नहीं होता और उनके प्यार जैसा कोई रिश्ता अनमोल नहीं होता।”

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सीएम धामी का बड़ा फैसला...किसान-संस्कृति पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ उत्तराखंड में टैक्स फ्री, शासनादेश जारी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीपी नीरजा सहित सीमा, कमला, पूजा, सुशीला, रश्मि, एकता, निधि और क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने मातृ शक्ति को नमन करते हुए मदर्स डे को उल्लास और उत्साह के साथ मनाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रदेश के सभी स्कूलों में बनेंगी NCC, NSS और स्काउट-गाइड इकाइयां, ड्रॉपआउट दर शून्य करने के निर्देश

You cannot copy content of this page