Uttarakhand: STF की बड़ी कार्रवाई…कुमाऊं में 3 करोड़ से ज्यादा की हेरोइन बरामद, बड़ा तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

देहरादून/किच्छा। उत्तराखंड में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में सहनवाज नामक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

Major Drug Bust in Kumaon: यह कार्रवाई मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF नवनीत भुल्लर के निर्देशों पर की गई। CO परवेज अली के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरूप के नेतृत्व में STF टीम ने कोतवाली किच्छा क्षेत्र के आजाद नगर चौकी इलाके में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, बहरीन स्थित अमेरिकी नौसैनिक मुख्यालय पर ड्रोन हमले का दावा

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त सहनवाज उर्फ मामू कुमाऊं क्षेत्र में हेरोइन का बड़ा सप्लायर माना जाता है। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह हेरोइन बरेली निवासी ‘भइया’ नामक व्यक्ति से खरीदता था और इसे हरजिंदर नामक व्यक्ति को बेचने के लिए ले जा रहा था। STF का कहना है कि सहनवाज द्वारा सप्लाई की जाने वाली हेरोइन उच्च शुद्धता की होती थी, जिसके कारण कुमाऊं के ड्रग पैडलरों में इसकी काफी मांग थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा...कई वाहन आपस में भिड़े, कार में लगी आग, महिला की दर्दनाक मौत

STF एंटी नार्कोटिक्स यूनिट पिछले करीब दो वर्षों से सहनवाज की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। अभियुक्त ने यह भी बताया कि बरेली से भइया की ओर से अक्सर एक युवक हेरोइन की डिलीवरी के लिए आता था, जिसकी पहचान वह नाम से नहीं जानता, लेकिन उपलब्ध फोटो के आधार पर STF अब उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

STF ने बताया कि सहनवाज की गिरफ्तारी नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे कुमाऊं क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई पर प्रभावी अंकुश लगेगा। मामले में आगे की जांच जारी है और नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बनभूलपुरा दंगा केस: मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसके बेटों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

गिरफ्तार अभियुक्त:
सहनवाज पुत्र इस्तेखार, उम्र 36 वर्ष
निवासी – बहेड़ी, जनपद बरेली

बरामदगी:
1 किलो 33 ग्राम हेरोइन
एक मोटरसाइकिल (Hero Passion Pro)

STF एंटी नार्कोटिक्स टीम:
निरीक्षक पावन स्वरूप
उप निरीक्षक विनोद चंद्र जोशी
आरक्षी वीरेंद्र चौहान
आरक्षी इसरार अहमद

कोतवाली किच्छा पुलिस टीम:
निरीक्षक प्रकाश दानू
उप निरीक्षक पवन जोशी
आरक्षी उमेश सिंह
आरक्षी उमेद गिरी

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page