अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रहे शिक्षकों की कार शिप्रा नदी में समाई, तीन की मौत, एक गंभीर

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा/हल्द्वानी। अल्मोड़ा से हल्द्वानी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे शिक्षकों की कार शनिवार शाम करीब सात बजे रातीघाट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार सीधे शिप्रा नदी में जा समाई। कार के खाई में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, नक्सल मुक्त भारत अभियान को मजबूती

सूचना मिलते ही खैरना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीमों ने खाई में उतरकर कार में फंसे शिक्षकों को रस्सियों के सहारे बाहर निकाला और खैरना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

डॉक्टर सुरेंद्र भंडारी, पुष्कर भैसोड़़ा और संजय बिष्ट ने जांच के बाद तीन शिक्षकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक मनोज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का बड़ा ऐलान: राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ी, शहीदों के नाम पर होंगी सार्वजनिक सुविधाएं

एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि कार के नदी में गिरते ही तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया और सभी घायलों व मृतकों को गरमपानी सीएचसी लाया गया। घायल शिक्षक की हालत नाजुक है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोग हादसे वाली जगह पर सुरक्षा उपायों की मांग उठा रहे हैं।

You cannot copy content of this page