Weather Update: उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट, पर्वतीय इलाकों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें

देहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार जताए गए हैं।

मौसम विभाग ने देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, टिहरी और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंके चल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 29 दिसंबर

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के अचानक बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों और चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अब स्पीड पोस्ट से घर बैठे मिलेगा बदरीनाथ-केदारनाथ धाम का प्रसाद

मौसम विभाग के मुताबिक 17 मई तक प्रदेशभर में मौसम बदला रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश, बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने का क्रम जारी रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका-ईरान परमाणु समझौते की बढ़ीं उम्मीदें, व्हाइट हाउस बोला- ‘कुछ ही दिनों में लग सकती है अंतिम मुहर’

You cannot copy content of this page