उत्तराखंड: अब स्पीड पोस्ट से घर बैठे मिलेगा बदरीनाथ-केदारनाथ धाम का प्रसाद

खबर शेयर करें

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने श्रद्धालुओं को अब स्पीड पोस्ट के जरिए प्रसाद भेजने की सुविधा शुरू कर दी है। गुरुवार को समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने संस्था के कैनाल रोड स्थित कार्यालय में भगवान बदरी विशाल एवं भगवान केदारनाथ के प्रसाद के पैकेट भारतीय डाक विभाग के अधिकारियों को सौंपे।

यह भी पढ़ें 👉  बधाई: उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में रचा इतिहास, पदकों का शतक पूरा किया

अध्यक्ष द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं तक धामों का प्रसाद पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए बीकेटीसी ने डाक विभाग के साथ अनुबंध किया है। इसके तहत पोस्ट ऑफिस के प्रतिनिधि समिति कार्यालय से प्रसाद के पैकेट प्राप्त कर श्रद्धालुओं तक स्पीड पोस्ट से पहुंचाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर संकट के बादल, एक साथ काउंसलिंग का प्रयोग बना विवाद की जड़

उन्होंने बताया कि जो श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल और भगवान केदारनाथ की दीर्घकालिक पूजा करवाते हैं, उन्हें पांच से दस वर्ष तक हर यात्रा वर्ष में प्रसाद भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भाजपा नेता की पत्नी से 47 लाख की ठगी, फर्जी दस्तावेज में लगाए गए जाली हस्ताक्षर, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा

इस मौके पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, सहायक निदेशक आशीष कुमार, सहायक डाक अधीक्षक दिनेश तोमर और मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव योवन कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page