प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के नए कुलपति

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त करने के आदेश बुधवार को जारी कर दिए।

प्रो. लोहनी वर्तमान में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ (उत्तर प्रदेश) में हिन्दी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय परिनियमावली-2009 के अंतर्गत गठित अन्वेषण समिति द्वारा प्रस्तुत पैनल में से चयन करते हुए उन्हें यह नियुक्ति दी गई है। आदेश के अनुसार प्रो. लोहनी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी तीन वर्षों तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, कुलपति पद पर कार्यरत रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: 36 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

प्रो. लोहनी को शिक्षा जगत में लगभग 35 वर्षों का लंबा अनुभव प्राप्त है। उनके कई शोध पत्र प्रतिष्ठित जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने देश-विदेश के विभिन्न अकादमिक मंचों पर शिक्षण और शोध कार्य से जुड़कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वह कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थानों से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और विदेशी विश्वविद्यालयों में अतिथि प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राशन कार्ड की E-KYC नहीं कराई तो इलाज बंद! आयुष्मान योजना का लाभ भी होगा खत्म

विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर उनकी नियुक्ति को शैक्षणिक जगत के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।

You cannot copy content of this page