उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट, 12 मई से मौसम में सुधार की संभावना

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज रविवार को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल के कुछ इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: नेस्ले इंडिया का दमदार प्रदर्शन...पहली तिमाही में बिक्री 25.4% बढ़कर ₹6,363 करोड़, मुनाफे में 47.9% का उछाल

प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार यानी 12 मई से मौसम में सुधार के संकेत हैं, लेकिन इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में तापमान तेजी से बढ़ेगा, जिससे गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी निष्क्रियता पर उत्तराखण्ड के छह राजनीतिक दल डीलिस्ट, 11 को नोटिस

शहर में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूली छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं पर्यटन स्थलों पर भीड़ में कमी देखी जा रही है। कई पर्यटक मौसम की मार से परेशान होकर वापस लौटने लगे हैं। सड़कों पर जगह-जगह कीचड़ जमा हो गया है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धोखा नहीं दे रहे स्मृति मंधाना के मंगेतर Palash Muchhal, मिस्ट्री गर्ल ने तोड़ी चुप्पी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं, लेकिन 12 मई के बाद स्थितियों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page