सीजफायर के बाद फिर से शुरू होगा IPL 2025, 15 या 16 मई से बहाली के आसार

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के कारण स्थगित किया गया इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) अब फिर से पटरी पर लौटने को तैयार है। दोनों देशों के बीच शनिवार को सीजफायर लागू होने के बाद लीग की बहाली की संभावना मजबूत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL 2025 को 15 या 16 मई से दोबारा शुरू किया जा सकता है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस संबंध में जल्द ही एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहा है, जिसके बाद बचे हुए मैचों का नया कार्यक्रम जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि मौजूदा सीजन में अब तक कुल 57 मैच खेले जा चुके हैं। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले से पहले लीग को निलंबित किया गया था, और अब इसी मैच से बहाली की शुरुआत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा...दूधिया बंध में डूबे दो दोस्त, सवा घंटे बाद मिले शव

सूत्रों के अनुसार, BCCI ने शेष मैच भारत के विभिन्न शहरों में आयोजित करने की योजना बनाई है, हालांकि धर्मशाला को शेड्यूल से बाहर रखा गया है। विदेशी खिलाड़ियों की वापसी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बताया गया है कि शुक्रवार और शनिवार को भारत छोड़ चुके अधिकांश विदेशी खिलाड़ियों को तत्काल वापस बुलाया जा रहा है। इस सीजन में 10 टीमों के लिए 60 से अधिक विदेशी खिलाड़ी खेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध प्रवासियों पर ट्रंप प्रशासन का शिकंजा, ‘डेथ मास्टर लिस्ट’ में जोड़े जाएंगे नाम

सस्पेंशन से पहले शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस अंक तालिका में शीर्ष पर थी। उनके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस टॉप-4 में बनी हुई थीं। मुंबई और दिल्ली के बीच चौथे स्थान की होड़ रोमांचक बनी हुई है। पहले के कार्यक्रम के अनुसार फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन अब नई तारीख और स्थान में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: नीलकंठ जा रहे कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, तीन गंभीर घायल

BCCI अगले कुछ दिनों में IPL 2025 के शेष मुकाबलों और प्लेऑफ के लिए संशोधित शेड्यूल जारी करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page