2025 में वरुण चक्रवर्ती बने भारत के सबसे घातक गेंदबाज, आर अश्विन ने बताया साल का सर्वश्रेष्ठ

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 यादगार साबित हुआ, जहां टीम इंडिया ने सीमित ओवर क्रिकेट में चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए। इन ऐतिहासिक जीतों में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की भूमिका बेहद अहम रही। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व भारतीय दिग्गज आर अश्विन ने वरुण को साल 2025 का सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज करार दिया है।

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर वरुण की जमकर तारीफ करते हुए कहा, “वरुण भारत के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। वह हर मौके पर एक्स फैक्टर साबित हुए हैं। बल्लेबाजों के लिए उन्हें पढ़ पाना बेहद मुश्किल रहा है। मेरे लिए वह इस साल टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। टी20 विश्व कप 2026 में उनकी भूमिका निर्णायक होगी।”

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम एशिया युद्ध पर पुतिन की चेतावनी, ‘कोरोना जैसी वैश्विक आर्थिक तबाही संभव’

अश्विन ने वरुण के संघर्षपूर्ण सफर को याद करते हुए कहा कि उनका पहला पेशा क्रिकेट नहीं था। “वरुण एक समय आर्किटेक्ट थे और क्रिकेट से लगभग बाहर हो चुके थे। लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की। घरेलू क्रिकेट, फिर तमिलनाडु प्रीमियर लीग और उसके बाद आईपीएल में प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई। आज वह आईसीसी के नंबर वन टी20 गेंदबाज हैं, यह किसी यादगार कहानी से कम नहीं है।”

यह भी पढ़ें 👉  ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले रॉड लेवर एरिना में लौटी फेडरर की जादूई आभा, भावुक हुए टेनिस प्रेमी

वरुण चक्रवर्ती के लिए 2025 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने वाला साल रहा। वनडे हो या टी20, जहां भी उन्हें मौका मिला, उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस साल वरुण ने 4 वनडे मैचों में 10 विकेट, जबकि 20 टी20 मुकाबलों में 36 विकेट अपने नाम किए।

टी20 क्रिकेट में वरुण का यह प्रदर्शन टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारत के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में फरवरी-मार्च में खेला जाना है। दोनों देशों की पिचें स्पिनरों के अनुकूल मानी जाती हैं, जहां वरुण चक्रवर्ती जैसे रहस्यमयी गेंदबाज बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कलाकारों को मिलेगा अधिक मान-सम्मान...हर जिले में बनेगा सभागार, पेंशन दोगुनी : सीएम

अब तक वरुण 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 55 विकेट चटका चुके हैं। जिस तरह से वह लगातार बल्लेबाजों को चकमा दे रहे हैं, उससे आगामी टी20 विश्व कप में उनसे करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page