Haldwani: बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मदर्स डे की धूम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मदर्स डे यानी मातृ दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की संस्थापिका एवं प्रबंधन सदस्य निरुपमा भट्ट तलवार, प्रबंधक तिलक राज तलवार, प्रधानाचार्या मीना सती, सलाहकार के दत्त, प्रशासनिक अधिकारी निशा सिंह एवं एचओडी अनीता बिष्ट द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हाईटेक होगी हल्द्वानी मंडी, लगेंगे बूम बैरियर, सुरक्षा चाक-चौबंद करने की बड़ी तैयारी

कार्यक्रम का संचालन प्राइमरी वर्ग के छात्र-छात्राओं नक्श, आराध्या, शिवम और अनवेशा ने किया। अध्यापक विक्की लाल और तारा जोशी के नेतृत्व में सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिसने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।

प्रधानाचार्या मीना सती ने सभी माताओं को मातृदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां का प्रेम और त्याग जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है। वहीं अध्यापिका अंजू बिष्ट के निर्देशन में जिज्ञासा बिष्ट, दिव्यांश, लक्षिता, प्रियंका और जयांश ने मां के महत्व पर अपने भावुक विचार प्रस्तुत किए, जिसे सुनकर कई अभिभावकों की आंखें नम हो गईं।

इसके बाद अध्यापिकाओं गार्गी कौशिक और खुशी शर्मा के नेतृत्व में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 9 फरवरी से बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की चेतावनी

अध्यापिका भावना मेहरा के निर्देशन में प्रियंका सुनोरी और नैना धामी ने मां पर आधारित कविता प्रस्तुत की, जिसे खूब सराहा गया। वहीं रुची देवलीया के नेतृत्व में कक्षा 5 और 6 की छात्राओं एवं स्पेशल बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए भी विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। जूनियर कोऑर्डिनेटर एकता भाकुनी और अध्यापिका पूजा नेगी द्वारा विभिन्न गेम्स आयोजित कराए गए, जिनमें अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नर्सरी कक्षा के अभिभावकों ने रैंप वॉक में भाग लेकर कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

इस अवसर पर एलकेजी के छात्र दक्ष डाला की माता विनिता डाला ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि छात्रा जेसिका सिंह की माता उमा ने गीत और प्रेरणादायक संबोधन से सभी का मन मोह लिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य विभागीय परीक्षा: शिक्षकों की एनओसी स्थगित, आंदोलनकारियों पर होगी कार्रवाई

अंत में एचओडी अनीता बिष्ट ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और उनका आशीर्वाद ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल उत्सव नहीं बल्कि माताओं के त्याग, प्रेम और समर्पण को नमन करने का माध्यम है।

कार्यक्रम का संचालन अंजू बिष्ट ने किया, जबकि अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page