Uttarakhand: यमुनोत्री यात्रा में फिर गई श्रद्धालु की जान, तमिलनाडु के 82 वर्षीय बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान शनिवार को एक और श्रद्धालु की मौत हो गई। तमिलनाडु निवासी 82 वर्षीय श्रद्धालु शम्भू केवल की यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अचानक तबीयत बिगड़ने से जान चली गई। यात्रा शुरू होने के बाद अब तक तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, शम्भू केवल दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नौ कैंची के पास उन्हें अचानक घबराहट और सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। कुछ ही देर में वह बेहोश होकर रास्ते में गिर पड़े। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों और यात्रा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने तुरंत प्राथमिक उपचार देकर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: गेहूं खरीद लक्ष्य 10 हजार से बढ़ाकर 5 लाख कुन्टल, किसानों को बड़ी राहत

स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अखिल राणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में श्रद्धालु की मौत हार्ट अटैक से होना सामने आया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत उपचुनाव: 321 पदों पर 2266 उम्मीदवार मैदान में, 27221 निर्विरोध चुनकर आए

चारधाम यात्रा के दौरान लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों के अनुसार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी, कठिन पैदल मार्ग और लगातार बढ़ती भीड़ बुजुर्ग श्रद्धालुओं और पहले से बीमार लोगों के लिए जोखिम पैदा कर रही है।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं। खासतौर पर हृदय रोग, ब्लड प्रेशर और सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि यात्रा के दौरान पर्याप्त आराम लें, पानी पीते रहें और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत मेडिकल टीम से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अर्जुन हत्याकांड का खुलासा...शूटर और सहयोगी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल टीमें और स्वास्थ्य शिविर तैनात किए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page