धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी, जंतर-मंतर पर जारी धरना

खबर शेयर करें

नीट पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, अनुमति बढ़ाने से पुलिस का इनकार

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जारी है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे।

प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस से धरने की अनुमति अवधि बढ़ाने की अपील की थी, लेकिन पुलिस ने इस मांग को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। दीपके ने कहा कि यदि सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर सकारात्मक पहल करती है तो बातचीत का रास्ता खुल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा में VB-G RAM G विधेयक-2025 पेश, हर साल 125 दिन रोजगार की गारंटी...95 हजार करोड़ से अधिक खर्च करेगी केंद्र सरकार

उन्होंने छात्रों, युवाओं और आम लोगों से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और युवा हाथों में पोस्टर तथा थाली-चम्मच लेकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने नीट परीक्षा विवाद, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: विकास कार्यों पर कुमाऊं आयुक्त सख्त...सड़क से अस्पताल तक किया निरीक्षण, गंदगी पर लगाई फटकार

इस प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके ने नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र भी लिखा था। पत्र में उन्होंने छात्रों द्वारा उठाए गए सवालों पर जवाबदेही तय करने और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की थी।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए प्रशासन की ओर से शाम पांच बजे तक की अनुमति दी गई थी। हालांकि निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे हुए हैं। स्थिति को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मौके पर दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ अर्धसैनिक बल भी तैनात हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसे में बलिदान हुए जवान रिंखिल बालियान को अंतिम विदाई, एक साल के बेटे ने दी चिता को मुखाग्नि

पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों से धरना स्थल खाली करने की अपील कर रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page