थाईलैंड–कंबोडिया सीमा पर तनाव चरम पर, थाई वायुसेना के हवाई हमले तेज

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी सीमा विवाद लगातार गंभीर होता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि कूटनीतिक बयानों के बीच सीमा पर सैन्य कार्रवाई और तेज हो गई है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एक फोन कॉल से तनाव खत्म करने के दावे के उलट जमीनी स्थिति और अधिक विस्फोटक होती नजर आ रही है।

शनिवार को थाईलैंड की वायुसेना ने कंबोडिया से सटे इलाकों में हवाई हमले किए। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, थाई एयरफोर्स ने दो एफ-16 लड़ाकू विमानों के जरिए कई ठिकानों को निशाना बनाया और बमबारी की।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में दो युवकों की संदिग्ध मौत से हड़कंप: हल्द्वानी निवासी रवि गुप्ता व दोस्त गोलू के क्षत-विक्षत शव मिले

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5:50 बजे कंबोडिया के पश्चिमी प्रांत बट्टमबोंग के त्मोर दा इलाके में स्थित एक होटल भवन पर बम गिराया गया। इसके कुछ ही मिनट बाद, सुबह 5:55 बजे उसी क्षेत्र में एक अन्य होटल इमारत को भी निशाना बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद मंत्री पद की अधिसूचना जारी, सभी विभाग फिलहाल CM के पास

इसके बाद हमलों का दायरा रणनीतिक ढांचों तक फैल गया। रिपोर्ट के अनुसार सुबह 6:02 बजे चेई चोम्नास पुल पर हमला किया गया, जबकि 6:07 बजे उसी पुल पर दोबारा बमबारी की गई। इसके बाद सुबह 6:12 बजे चेई चोम्नास के पुराने पुल को भी हवाई हमले में निशाना बनाया गया।

गौरतलब है कि सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था कि वह थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे टकराव को रोक सकते हैं और उनके हस्तक्षेप से क्षेत्र में शांति बहाल हो सकती है। हालांकि मौजूदा हालात यह संकेत दे रहे हैं कि दोनों देशों के बीच तनाव कम होने के बजाय और गहराता जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  6-0 से स्लोवाकिया को रौंदकर जर्मनी ने 19वीं बार वर्ल्ड कप में जगह पक्की की, नीदरलैंड्स भी क्वालीफाई

You cannot copy content of this page