हल्द्वानी: नैनीताल रोड पर दर्दनाक हादसा…स्कूटी डिवाइडर से टकराई, मंडी कर्मी युवक की मौत, साथी घायल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर देर रात हुए सड़क हादसे में मंडी में काम करने वाले एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 24 वर्षीय शिवम पटेल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद का निवासी था और हल्द्वानी मंडी में कार्यरत था। शुक्रवार रात शिवम अपने साथियों के साथ घूमने के लिए काठगोदाम गया था। वापसी के दौरान शिवम और उसका एक दोस्त स्कूटी से हल्द्वानी लौट रहे थे। स्कूटी शिवम ही चला रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 27 मई 2026

नैनीताल रोड पर बृजलाल अस्पताल के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। शिवम को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, बाद में हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: ढेला रेंज में बाघिन का शव मिला, हाथियों के हमले की आशंका

वहीं, हादसे में घायल उसके साथी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

You cannot copy content of this page