नैनीताल–रानीखेत मार्ग पर युवक रहस्यमय तरीके से लापता, खाई में मिली स्कूटी…जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी

खबर शेयर करें

रानीखेत। नैनीताल से रानीखेत लौट रहा एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों में चिंता और भय का माहौल है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर पन्याली क्षेत्र और आसपास के जंगलों में व्यापक सर्च अभियान चलाया, जहां से उसकी स्कूटी खाई में मिली है। हालांकि युवक का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार, जो अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रानीखेत में रहते हैं, मंगलवार को नैनीताल से रानीखेत लौट रहे थे। मनोज की पत्नी केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। परिवार के मुताबिक रास्ते में कैंची धाम मंदिर के पास मनोज की पत्नी से उनकी अंतिम बार फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद से मनोज का फोन स्विच ऑफ हो गया और वह लापता हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  गायक जुबिन नौटियाल ने बचपन की दोस्त रिचा चंदेल संग लिए सात फेरे, त्रिजुगीनारायण मंदिर में सादगी से रचाई शादी

काफी खोजबीन के बाद भी मनोज का पता नहीं चला तो उनकी पत्नी ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने पन्याली क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को खाई में मनोज की स्कूटी मिली, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यूएई ने 2,813 कैदियों को दी माफी, 500 से अधिक भारतीयों को राहत

पुलिस ने सर्च ऑपरेशन में वन्यजीव हमले की आशंका को भी ध्यान में रखा है और आस-पास के जंगलों में खोजबीन जारी है। साथ ही पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि युवक के लापता होने की वजह का कोई सुराग मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में कई लोगों ने थामा हाथ

सीओ रानीखेत विमल प्रसाद ने बताया कि पन्याली इलाके और आसपास के जंगलों में व्यापक तलाशी के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस गुमशुदगी को संदिग्ध मानते हुए हर एंगल से जांच कर रही है। इधर, मनोज कुमार के घर में परिजन उनकी सलामती को लेकर बेहद परेशान हैं और पुलिस से जल्द से जल्द खोजबीन तेज करने की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page