हल्द्वानी: नशे में धुत होमगार्ड सिपाही की गुंडागर्दी…सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मी को पीटा, मामला बढ़ा तो पैरों में गिरकर मांगी माफी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। गदरपुर में तैनात एक होमगार्ड सिपाही ने नशे में धुत होकर गुंडागर्दी की हद पार कर दी। पहले उसने सड़क पर मामूली बस-बाइक टक्कर के बाद सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मचारी से मारपीट की, और जब पीड़ित शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा तो सिपाही ने वहीं पहुंचकर उसकी नाक की हड्डी तक तोड़ डाली। मामला तूल पकड़ने पर गुरुवार दोपहर आरोपी सिपाही कोतवाली में ही पीड़ित के पैरों में गिरकर माफी मांगता नजर आया, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर हादसा: वाहन पर गिरा बोल्डर, महिला की मौत, चार लोग घायल

इस तरह शुरू हुआ विवाद
बुधवार रात रोडवेज बस स्टेशन के पास एक बस की हल्की टक्कर से एक बाइक गिर गई। इसके बाद बाइक सवार तीन युवक बस परिचालक से भिड़ गए और हाथापाई शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मी विपिन बहुगुणा बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन बाइक सवारों ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हीं पर हमला कर दिया।

कोतवाली में भी जारी रही मारपीट
हमले से बचने के बाद विपिन बहुगुणा शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे। तभी पीछे से एक युवक भी वहां पहुंच गया और कोतवाली के भीतर ही विपिन पर हमला कर उनकी नाक की हड्डी तोड़ दी। बाद में पता चला कि हमला करने वाला युवक कोई और नहीं, बल्कि नशे में धुत एक होमगार्ड सिपाही था, जो गदरपुर में तैनात है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: 20 साल पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की राह खुली, RTI एक्टिविस्ट हेमंत गौनिया की पहल रंग लाई

रोडवेज कर्मियों की नाराजगी, पुलिस की कार्रवाई
गुरुवार सुबह घटना से नाराज रोडवेज कर्मचारी बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तुरंत आरोपी को बुलाया। जैसे ही सिपाही को गंभीर परिणामों का एहसास हुआ, वह पीड़ित के पैरों में गिरकर माफी मांगने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 18 दिसंबर

आपसी सहमति से मामला शांत
काफी देर चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों में आपसी रजामंदी से समझौता हो गया, जिसके बाद मामला शांत हो गया। हालांकि, कोतवाली परिसर में हुई मारपीट और होमगार्ड सिपाही की हरकतों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page