Uttarakhand: 29 जून को लगेगा रोजगार मेला, 85 पदों पर होगी भर्ती…युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

खबर शेयर करें

देहरादून। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से 29 जून को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी और कुल 85 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना है। मेले में फार्मा, बायो-मेडिसिन, लैबोरेट्री, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सेल्स और टेक्निकल क्षेत्रों से जुड़ी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इन क्षेत्रों में प्रशिक्षित और योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: 12 और निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, अब तक 101 संस्थान कार्रवाई के घेरे में

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षिक योग्यता, तकनीकी दक्षता और अनुभव के आधार पर 12,300 रुपये से लेकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। रोजगार मेले में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां, अद्यतन बायोडाटा, सेवायोजन पंजीयन कार्ड तथा वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन युवाओं ने अभी तक सेवायोजन कार्यालय में अपना पंजीकरण नहीं कराया है, वे निर्धारित तिथि से पहले पंजीकरण कराकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 02 जुलाई 2025

ममता चौहान नेगी ने युवाओं से अपील की है कि वे समय रहते आवश्यक दस्तावेज तैयार कर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें और इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार और सेवायोजन विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जाए और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिले।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बंदरों का आतंक बना जनसुरक्षा का संकट, सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह मेला सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलने और मौके पर ही चयन प्रक्रिया में शामिल होने का सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून से संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page