उत्तराखंड: बीरोंखाल में भालू के हमले में बुजुर्ग की मौत

खबर शेयर करें

कोटद्वार। कोटद्वार के बीरोंखाल क्षेत्र के ग्राम सभा बिरगणा के गांव तोल्यूं में रविवार सुबह भालू के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब 74 वर्षीय बलबीर सिंह घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित गदेरे में बकरियां चराने गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 30 जून को आएगी बंपर तबादला सूची, कई विभागों में बड़े फेरबदल तय

वन विभाग पोखड़ा की दीवा रेंज के जंगल से आए भालू ने बलबीर सिंह पर अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बलबीर सिंह ने मदद के लिए काफी चीख-पुकार की, लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना, आज नैनीताल समेत छह जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

घटना स्थल से वन विभाग की चौकी मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, लेकिन भालू के हमले में वृद्ध व्यक्ति की जान जाने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को दी जा रही है, और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: जुए में लाखों हारे तो 8 लाख की डकैती की रची साजिश, हथियारबंद नकाबपोशों ने मचाया था तांडव...दो गिरफ्तार

यह घटना वन विभाग और प्रशासन के लिए सुरक्षा उपायों पर पुनः विचार करने का संकेत है, ताकि भविष्य में ऐसे हमलों से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page