उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, 318 सड़कें बंद

खबर शेयर करें

देहरादून/हल्द्वानी। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज मौसम का मिज़ाज बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में कहीं–कहीं बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में दिन के समय धूप निकलने से गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जीएसटी फर्जीवाड़े पर एसआईबी का छापा, 1.20 करोड़ की वसूली

बारिश और भूस्खलन के चलते राज्यभर में आवाजाही बुरी तरह प्रभावित है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार एनएच समेत कुल 318 मार्ग फिलहाल बंद पड़े हैं। इनमें 126 लोक निर्माण विभाग के मार्ग, तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और बीआरओ के 188 ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा सत्र का चौथा दिन: कांग्रेस विधायकों ने सरकार से रोजगार पर मांगे जवाब

सबसे अधिक असर उत्तरकाशी और चमोली में देखने को मिल रहा है, जहां 54-54 सड़कें बंद हैं। अल्मोड़ा में 42, पौड़ी में 37, रुद्रप्रयाग में 33, पिथौरागढ़ में 27, देहरादून में 17, नैनीताल में 15, बागेश्वर में 6, हरिद्वार में 5 और ऊधमसिंह नगर में दो सड़कें ठप हैं। इन रास्तों के बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  BRICS मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज पहुंची अंतरराष्ट्रीय स्तर तक

बंद पड़े मार्गों को सुचारु करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 732 मशीनें तैनात की हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द से जल्द यातायात बहाल किया जा सके।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page