Uttarakhand: रानीखेत में सनसनी…मेरठ में पढ़ाई कर रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाओं पर भी जानलेवा हमला

खबर शेयर करें

रानीखेत। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। द्वाराहाट ब्लॉक के सुदूरवर्ती ऐना गांव में एक 19 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक मेरठ में पढ़ाई करता था और सेना भर्ती की तैयारी के लिए अपनी बुआ के घर आया हुआ था। हमलावर ने बीच-बचाव करने पहुंचीं दो महिलाओं पर भी जानलेवा हमला कर दिया, जिनमें एक का गला रेत दिया गया जबकि दूसरी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ऐना गांव निवासी जानकी देवी अपने घर में भोजन तैयार कर रही थीं। उनके साथ उनकी चचिया सास सावित्री देवी (सबुली देवी) भी मौजूद थीं। इसी दौरान जानकी देवी के भाई चंदन सिंह का 19 वर्षीय पुत्र सागर सिंह, जो पिछले करीब दस दिनों से अपनी बुआ के घर रह रहा था, घर के भीतर मौजूद था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: चंपावत में सनसनीखेज वारदात...खर्क बगड़ में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, गांव में दहशत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काले कपड़े पहने एक युवक अचानक घर में घुसा और सागर सिंह पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में सागर को संभलने का मौका नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हादसा, रोडवेज बस ने लोडर वाहन को मारी टक्कर, चालक की मौत

युवक की चीख-पुकार सुनकर जानकी देवी और उनकी चचिया सास उसे बचाने दौड़ीं, लेकिन हमलावर ने उन पर भी हमला कर दिया। जानकी देवी के सिर पर धारदार हथियार से गंभीर वार किया गया, जबकि सावित्री देवी का गला गहरे तक काट दिया गया। दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में तत्काल गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय ले जाया गया, जहां जानकी देवी के सिर पर छह टांके लगाए गए हैं, जबकि सावित्री देवी का गहन चिकित्सा कक्ष में उपचार चल रहा है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी का पीछा करने के बजाय गंभीर रूप से घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाना अधिक जरूरी समझा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: जीवन चेतना फाउंडेशन ने 23 मेधावी इंटर्न्स को किया सम्मानित, विधायक भगत बोले- युवा ही समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह और क्षेत्राधिकारी भावना कैंथोला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या के पीछे आपसी रंजिश, लूटपाट और अन्य सभी संभावित पहलुओं को जांच के दायरे में रखा है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह और आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page