Weather Update: सात जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट, अगले 24 घंटे सतर्क रहने की सलाह

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार 48 घंटे से हो रही रुक-रुककर बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी रहने से कई क्षेत्रों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने की आशंका भी बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से वर्षा की तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना है, लेकिन प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। विभाग ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: चार साल की मासूम को घर के आंगन से उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों में मिला शव

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ-बदरीनाथ धाम में फिर लागू होगा टोकन सिस्टम, विरोध के बीच बड़ा फैसला

इसके अलावा पर्वतीय जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज से अति तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी बिजली चमकने और तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। विशेष रूप से नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों, पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करने वालों और पर्यटकों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की गई है। यदि मौसम अचानक बिगड़ता है तो स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वन भूमि चिन्हीकरण के विरोध में उग्र प्रदर्शन, ऋषिकेश में रेलवे ट्रैक जाम, गंगानगर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तक रही खड़ी

You cannot copy content of this page