मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरने से पिता की मौत, बेटा घायल

खबर शेयर करें

मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हुखेत के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पेंट पुताई का काम करने जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर की भूरारानी कॉलोनी में दिनदहाड़े पत्नी की हत्या, आरोपी पति बोला-“मर गई है तो लाश कबाड़ में फेंक दो”

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब दस बजे की है। अशफाक अहमद (40) पुत्र फारूक अहमद, निवासी रायपुर अधोईवाला, अपने बेटे फैजान अहमद (14) के साथ मसूरी की ओर जा रहे थे। कोल्हुखेत के पास उनकी बाइक (बजाज प्लेटिना, नंबर UK07AB7926) अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम ने स्वच्छता शपथ में बनाया रिकॉर्ड, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान घायल फैजान को पहाड़ी पर फंसा हुआ पाया गया, जिसे टीम ने सुरक्षित निकालकर अस्पताल भिजवाया। वहीं, अशफाक अहमद की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गैरसैंण सत्र से पहले सीएम धामी की मॉर्निंग वॉक, महिला समूहों से योजनाओं पर लिया फीडबैक

You cannot copy content of this page