डीएलएड प्रशिक्षुओं को भर्ती में शामिल करने की मांग पर हंगामा, निदेशक पर अभद्रता का आरोप

खबर शेयर करें

देहरादून। बेसिक शिक्षा निदेशालय, देहरादून में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया जब डीएलएड प्रशिक्षु अभ्यर्थियों को बेसिक शिक्षक भर्ती में शामिल करने की मांग को लेकर पहुंचे अभिभावकों और निदेशक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। अभिभावकों ने निदेशक पर अभद्रता करने और मोबाइल छीनने का गंभीर आरोप लगाया है।

दरअसल, शिक्षा विभाग ने प्राथमिक विद्यालयों में 1649 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, लेकिन इसमें डीएलएड प्रशिक्षु शामिल नहीं हो पा रहे हैं, क्योंकि उनका प्रशिक्षण लगभग एक माह शेष है। इसी को लेकर प्रशिक्षु, अभिभावक और कुछ राजनीतिक संगठन लगातार विभाग पर भर्ती में शामिल करने का दबाव बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: लालकुआं में हाथी का कहर...बुजुर्ग महिला को कुचलकर मार डाला, तीन दिन में तीन मौतें

गुरुवार को अभिभावकों का एक प्रतिनिधिमंडल इस मांग को लेकर निदेशक से मिलने पहुंचा। सूत्रों के अनुसार, वार्ता के दौरान एक महिला ने खुद को पत्रकार बताते हुए बातचीत का वीडियो बनाना शुरू किया। वीडियो रिकॉर्डिंग देखकर निदेशक भड़क गए और आरोप है कि उन्होंने महिला का मोबाइल फोन छीन लिया, जिससे मौके पर तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी पर सांसद अजय भट्ट गंभीर, स्वास्थ्य सचिव को लिखा पत्र

प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि इस दौरान हाथापाई का भी प्रयास हुआ, जबकि निदेशक ने किसी भी तरह की अभद्रता से इनकार किया है। अभिभावकों और प्रशिक्षुओं ने कहा कि वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी उनकी समस्याओं को सुनने को तैयार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल के पहले दिन मासूम पर कुत्तों का हमला, सिर की चमड़ी नोची - हालत गंभीर

इस पूरे प्रकरण ने शिक्षा विभाग में नया विवाद खड़ा कर दिया है। प्रशिक्षु अब अपनी मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page