स्कूल के पहले दिन मासूम पर कुत्तों का हमला, सिर की चमड़ी नोची – हालत गंभीर

खबर शेयर करें

बीकानेर। स्कूल के पहले ही दिन चार साल के मासूम के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर हमला कर उसके सिर की चमड़ी तक नोच डाली। कान को बुरी तरह काट लिया और शरीर पर कई जगह गहरे जख्म कर दिए। गंभीर रूप से घायल बच्चे का इलाज बीकानेर के PBM अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने लंबा उपचार और प्लास्टिक सर्जरी की आवश्यकता बताई है।

घटना मंगलवार को स्वामी विवेकानंद मॉडल सरकारी स्कूल, ऊपनी गांव में हुई। गांव निवासी रामू (4) पुत्र रामप्रताप सिद्ध अपने बड़े भाई के साथ पहली बार स्कूल गया था। करीब डेढ़ घंटे कक्षा में बैठने के बाद वह स्कूल परिसर के ग्राउंड की ओर चला गया। इसी दौरान स्कूल का मुख्य गेट खुला होने के कारण कुत्तों का झुंड अंदर घुस आया और बच्चे पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: VIDEO CALL के बाद उठाया खौफनाक कदम, सिडकुल में कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने की आत्महत्या

बताया जा रहा है कि कुत्तों के भौंकने और बच्चे की चीख की आवाज स्टाफ तक नहीं पहुंची। वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। परिजन तत्काल बच्चे को पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे।

डॉक्टरों ने बताया लंबा चलेगा इलाज

पीबीएम ट्रॉमा इंचार्ज डॉ. एल.के. कपिल के अनुसार बच्चे के सिर पर गंभीर चोट है। स्किन ग्राफ्टिंग के लिए प्लास्टिक सर्जरी करनी होगी। घाव को कई चरणों में साफ किया जाएगा और शरीर की प्रतिक्रिया के अनुसार आगे की प्रक्रिया तय होगी। पूरी तरह से रिकवरी में लगभग एक साल तक का समय लग सकता है और कई बार सर्जरी करनी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ जवान की कथित प्रेमिका ने घर में घुसकर मचाया कत्लेआम, पत्नी और 9 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या

पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. एम.एल. काजला ने बताया कि बच्चा अन्यथा स्वस्थ है, लेकिन जहां-जहां कुत्तों ने नोचा है, वहां सर्जरी करनी होगी। विशेष रूप से सिर की चमड़ी को प्लास्टिक सर्जरी के जरिए ही ठीक किया जा सकेगा।

स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का सवाल है कि मुख्य गेट खुला क्यों था? गेट पर सुरक्षा गार्ड क्यों नहीं तैनात था? एक छोटा बच्चा कक्षा से निकलकर गेट तक कैसे पहुंच गया? ग्रामीणों का दावा है कि यही कुत्ते पहले भी पशुओं और एक अन्य बच्चे पर हमला कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के अग्निवीर जवान की पुंछ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चंपावत के खरही गांव में मातम

स्कूल के प्रिंसिपल सुभाष मीणा ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि बच्चा वॉशरूम की ओर गया था और कुछ ही क्षणों में बाहर निकल गया। उन्होंने बताया कि स्कूल गेट के आसपास हिंसक कुत्तों की शिकायत पहले भी की गई थी। मामले की सूचना एसडीएम, पुलिस प्रशासन और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page