इंद्रावती नदी क्षेत्र में मुठभेड़, दो वर्दीधारी माओवादी ढेर

खबर शेयर करें

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर जिले के इंद्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर चलाए गए एंटी माओवादी अभियान के दौरान गुरुवार सुबह मुठभेड़ हुई, जिसमें दो वर्दीधारी माओवादी मारे गए।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान जंगल के भीतर सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच आमना-सामना हो गया और दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब पूरे देश में लागू होंगे नियम

बीजापुर जिला के एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान दो वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  सुबह बेटे की लंबी उम्र के लिए कराया कीर्तन, रात में उसी ने छोटे भाई संग पीट-पीटकर कर दी माता-पिता की हत्या

हथियार और विस्फोटक बरामद

मुठभेड़ स्थल से एक एसएलआर राइफल, एक इंसास राइफल और एक 12 बोर राइफल के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और अन्य माओवादी सामान बरामद किया गया है। बरामद हथियारों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि माओवादी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे।

यह भी पढ़ें 👉  संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब, कहा- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, बाहरी दखल स्वीकार नहीं

फिलहाल पूरे इलाके में सघन सर्चिंग अभियान जारी है। सुरक्षाबलों को आशंका है कि आसपास और भी माओवादी छिपे हो सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, अभियान में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page