होली से पहले केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा! केंद्रीय कर्मचारियों का DA 60% तक बढ़ने के आसार

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: रंगों का त्योहार होली इस बार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। मोदी सरकार होली से ठीक पहले महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है, जिससे लाखों कर्मचारियों की सैलरी और बैंक बैलेंस में सीधा फायदा होगा। मौजूदा समय में 58 फीसदी डीए मिल रहा है, जिसमें 2 फीसदी की बढ़ोतरी की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पाकिस्तान और पीओके में भारत की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन 'सिंदूर' में 100 से ज्यादा आतंकी ढेर

DA Likely to Increase Before Holi, Employees May Get Salary Hike with Arrears: मीडिया रिपोर्ट्स और लेबर ब्यूरो के CPI-IW आंकड़ों के मुताबिक, अगर सरकार इस प्रस्ताव पर मुहर लगाती है तो 1 जनवरी 2026 से डीए और डीआर बढ़कर 60 फीसदी हो जाएगा।

मार्च 2026 की शुरुआत में कैबिनेट की मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी के साथ जनवरी-फरवरी का एरियर भी मिलेगा। इससे होली के आसपास आने वाली सैलरी में एकमुश्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। पेंशनभोगियों को भी इसका समान लाभ मिलेगा, क्योंकि उनकी महंगाई राहत (DR) में भी इजाफा होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी ने स्नेह राणा को दी बधाई, 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा

यह पूरी बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत ही की जाएगी। 8वें वेतन आयोग को लेकर फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग की अवधि समाप्त होने के बाद यह पहली डीए समीक्षा मानी जा रही है, जिसे मौजूदा व्यवस्था के तहत आगे बढ़ाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: गुंजन हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई...एसआईटी ने दाखिल की चार्जशीट, 35 गवाह किए शामिल

You cannot copy content of this page