Haldwani: लालकुआं में हाथी का कहर…बुजुर्ग महिला को कुचलकर मार डाला, तीन दिन में तीन मौतें

खबर शेयर करें

लालकुआं (हल्द्वानी): नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में जंगली हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। टांडा रेंज के शाह पटानी खत्ते इलाके में शुक्रवार को एक और दर्दनाक घटना सामने आई, जहां हाथी ने 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुचलकर मार डाला। लगातार तीसरे दिन हुई इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

मृतका की पहचान झा कॉलोनी पंतनगर निवासी मैना देवी (76) पत्नी बाबूलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जंगल में जलौनी लकड़ी लेने गई थीं, तभी अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 27 फरवरी 2025

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम और कोतवाल ब्रजमोहन सिंह राणा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  इटावा में 'केदारनाथ धाम' नाम से मंदिर निर्माण पर बवाल, तीर्थ पुरोहितों ने अखिलेश यादव के घर धरने की दी चेतावनी

गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले भी इसी शाह पटानी क्षेत्र में हाथी ने दो अन्य लोगों को कुचलकर मार डाला था। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भारी डर और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: जनसुनवाई में मिला तत्काल न्याय...आयुक्त के निर्देश पर विरासत का दाखिल-खारिज निस्तारित, रेवती देवी के नाम दर्ज हुई भूमि

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथी का मूवमेंट लगातार गांवों के करीब बना हुआ है, जिससे रोजमर्रा के काम जैसे लकड़ी और चारा लाना भी जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी के आतंक पर जल्द नियंत्रण पाने, गश्त बढ़ाने और प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page