26 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सहकारिता कार्यक्रम में लेंगे भाग

खबर शेयर करें

देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 26 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान वह देहरादून में आयोजित एक महत्वपूर्ण सहकारिता कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तथा राज्य सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसको लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को विधानसभा स्थित सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर केन्द्रीय मंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  PM आवास के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता हिरासत में, धक्का-मुक्की के बीच चोट लगने का दावा

डॉ. रावत ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री एफआरआई स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत वह सहकारिता विभाग की कार्यप्रणाली, योजनाओं और उपलब्धियों की समीक्षा करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सैन्य अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, स्थायी कमीशन से वंचित अधिकारियों को मिलेगी पेंशन

समीक्षा बैठक में राज्य में संचालित प्रमुख सहकारी योजनाएं जैसे पैक्स समितियों का कम्प्यूटरीकरण, आधुनिक अन्न भंडारण, जनऔषधि केंद्र, ऑर्गेनिक बोर्ड की गतिविधियां, “सहकार से समृद्धि” योजना सहित अन्य नवाचारी पहलुओं का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।

इसके अलावा सहकारी संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व, महिला शाखाओं की स्थापना, माधो सिंह भंडारी सामूहिक खेती योजना, घसियारी कल्याण योजना, एफपीओ का गठन, प्रगतिशील किसानों का अध्ययन भ्रमण एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना जैसी प्रमुख योजनाएं भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जंतर-मंतर से वायरल वीडियो पर आईजी कुमाऊं का बड़ा बयान, निलंबित आरक्षी शेर सिंह पर होगी सख्त कार्रवाई...Video

बैठक में सहकारिता विभाग की अपर सचिव एवं निबंधक सोनिका, नाबार्ड के उप महाप्रबंधक आलोक गुप्ता, अपर निबंधक ईरा उप्रेती, राज्य सहकारी बैंक की महाप्रबंधक आकांक्षा कंडारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page