Accident: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा…तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने फ्लाईओवर पर खड़े चार दोस्तों को कुचला, सभी की मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े चार दोस्तों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि चारों युवकों की मौत हो गई। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कॉर्पियो का पहिया तक उखड़कर दूर जा गिरा और वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया।

पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ। गोरापड़ाव हाथीखाल निवासी 17 वर्षीय राहुल राजपूत, गोरापड़ाव निवासी 25 वर्षीय शिवम, बेरीपड़ाव निवासी 20 वर्षीय अंशु आर्य और 18 वर्षीय आदित्य टम्टा फ्लाईओवर पर अपनी स्कूटी के पास खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बरेली की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और चारों युवकों को रौंदते हुए डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसे में उनकी स्कूटी भी वाहन के नीचे दब गई।

यह भी पढ़ें 👉  नोएडा-ग्रेटर नोएडा के श्रमिकों को बड़ी राहत...यूपी सरकार ने बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी, 3000 रुपये तक बढ़े वेतन

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। गंभीर रूप से घायल चारों युवकों को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने राहुल, शिवम और अंशु को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल आदित्य ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ऑनलाइन एसएससी परीक्षा में ब्लूटूथ के साथ अभ्यर्थी पकड़ा, नकल गैंग का पर्दाफाश

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के पहिए तक उखड़कर अलग हो गए। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि हादसे के समय स्कॉर्पियो की पिछली सीट पर नैनीताल के ज्योलीकोट स्थित नैंसी कान्वेंट के निदेशक डॉ. संजय सिंह बैठे थे, जबकि वाहन उनका चालक पहदान खान चला रहा था। पुलिस ने चालक और वाहन में सवार डॉ. संजय सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ट्रांसपोर्टर पर जानलेवा हमला...खुलेआम दी हत्या की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चार युवकों की एक साथ मौत से गोरापड़ाव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। देर रात अस्पताल और दुर्घटनास्थल पर मृतकों के परिजनों व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page