Uttarakhand: रानीखेत-चौबटिया मार्ग पर भीषण हादसा…कार घर की छत पर गिरी, टैक्सी चालक की मौके पर मौत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। रानीखेत-चौबटिया मोटर मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में टैक्सी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। देहोली गांव के समीप तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित हुई एक वैगनआर कार सड़क से नीचे गिरकर एक मकान की छत पर पलट गई। हादसे के समय मकान के भीतर सो रहा परिवार बाल-बाल बच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार संख्या यूके 02-टीए-3159 को भुवन प्रसाद (32) निवासी मटेला काफलीगैर (बागेश्वर) चला रहा था। वह पेशे से टैक्सी चालक था और मंगलवार को बरात लेकर सिवाली गांव आया था। बुधवार तड़के करीब तीन बजे वापसी के दौरान देहोली के पास वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 15-20 मीटर नीचे जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: ढेला रेंज में बाघिन का शव मिला, हाथियों के हमले की आशंका

हादसा इतना भीषण था कि चालक वाहन से छिटककर मकान की पत्थर की छत पर जा गिरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  इंडिगो का बड़ा फैसला: रद्द उड़ानों पर यात्रियों को 5 से 10 हजार रुपये मुआवजा, ट्रैवल वाउचर भी जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल भुवन जोशी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय क्षेत्र में मौसम खराब था। मकान स्वामी लाल सिंह के परिजनों के अनुसार तेज धमाके की आवाज से उन्हें किसी बड़े हादसे या भूस्खलन की आशंका हुई, लेकिन बाहर निकलने पर अपनी ही छत पर कार पलटी देख वे स्तब्ध रह गए।

यह भी पढ़ें 👉  कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को 19 अप्रैल को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

दुर्घटना में मकान की छत और दीवारों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य बताया जा रहा है, जिससे परिजनों में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page