हल्द्वानी: नवाड़ खेड़ा में जिलाधिकारी ने की धान की क्रॉप कटिंग, कहा-किसानों के हित में महत्वपूर्ण हैं ये आंकड़े

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। रविवार को तहसील हल्द्वानी के ग्राम नवाड़ खेड़ा में कृषक ललित मेहरा के खेत में धान की फसल की क्रॉप कटिंग में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने फसल उत्पादन के सही आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की।

जिलाधिकारी रयाल ने बताया कि क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़े न केवल फसल उत्पादन के सटीक आकलन में मदद करते हैं, बल्कि किसानों के हित में सरकार द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों की आधारशिला भी बनते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि नीति, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), खाद्यान्न भंडारण नीति, आयात-निर्यात नीति जैसी कई महत्वपूर्ण नीतियों के निर्धारण में इन्हीं आंकड़ों का उपयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: न्यूरो सर्जन डॉ. अभिषेक राज ने किया दुर्लभ ब्रेन सर्जरी का सफल ऑपरेशन, मरीज को मिली नई जिंदगी

उन्होंने यह भी बताया कि प्राकृतिक आपदाओं के समय फसलों को हुए नुकसान की स्थिति में राहत राशि वितरण का आधार भी यही आंकड़े होते हैं। इसके साथ ही ये आंकड़े सांख्यिकी सर्वेक्षणों में भी सम्मिलित किए जाते हैं, जिससे कृषि क्षेत्र की सटीक तस्वीर सामने आती है। इस अवसर पर तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पांडे, स्थानीय किसान व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: बीईओ दो दिन से नदारद...सीडीओ ने वेतन रोका, कार्रवाई की संस्तुति

इधर, प्रगतिशील किसान नरेंद्र सिंह मेहरा ने जिलाधिकारी के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा कृषि एवं किसानों के प्रति लगाव से प्रतीत होता कि आने वाले समय में जिले में कृषि विकास के नए आयाम खुलेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: एमबीपीजी में एबीवीपी का खेल बिगाड़ गया अपना ही बागी, आर्यन बेलवाल ने निर्दलीय लहराया जीत का परचम

You cannot copy content of this page