Uttarakhand: बदरीनाथ हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, सात घायल

खबर शेयर करें

ऋषिकेश: ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी के पास रविवार शाम चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस हादसे का शिकार हो गई। बदरीनाथ से हरिद्वार जा रही बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई, जिसमें सात यात्री घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार बस संख्या UK14PA0605 में ड्राइवर और कंडक्टर समेत कुल 25 लोग सवार थे। हादसा शिवपुरी क्षेत्र में कलथरी डंपिंग प्वाइंट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि चलते समय चालक की ओर की खिड़की खुल गई थी। उसे बंद करने के प्रयास में चालक का नियंत्रण बस से हट गया और बस सड़क पर पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लिटिल फ्लावर स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुनिकीरेती पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल, कई जिलों में अलर्ट

हादसे में घायल यात्रियों की पहचान सोनम गुप्ता (28), मुन्नी देवी (56), चंद्र प्रकाश गुप्ता (62), संजय चौरसिया (59), सीता देवी (38), कुमारी शबनम (32) और मनीष गिरी (44) के रूप में हुई है। सभी घायल लखीमपुर खीरी के निवासी बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. ऋतु रखोलिया को ‘टीचर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड, चिकित्सा शिक्षा व शोध में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित

बस में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और सभी सुरक्षित हैं। पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। यात्रियों को बाद में दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page