उत्तराखंड: गैरसैंण सत्र से पहले सीएम धामी की मॉर्निंग वॉक, महिला समूहों से योजनाओं पर लिया फीडबैक

खबर शेयर करें

भराड़ीसैंण। मानसून सत्र की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिला समूहों से मुलाकात की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर फीडबैक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  LPG बुकिंग को लेकर फैली अफवाहों पर सरकार का बड़ा बयान, 35 नहीं 25 दिन में ही मिलेगा शहरों में सिलेंडर

मुख्यमंत्री सोमवार को ही भराड़ीसैंण-गैरसैंण पहुंच गए थे। आज से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान धारा 163 लागू कर दी गई है, जो 22 अगस्त शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन ने यह कदम सत्र को सुव्यवस्थित, सफल और शांतिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से उठाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बोलेरो 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत, दो घायल

सख्त पाबंदियां लागू
उपजिलाधिकारी/परगना मजिस्ट्रेट गैरसैंण सोहन सिंह रांगड़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार विधानसभा परिसर और आसपास किसी भी प्रकार का धरना-प्रदर्शन, जुलूस, नारेबाजी, बिना अनुमति सभा, सुरक्षा बैरियर तोड़ने, लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिजली दरों में 16% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, यूपीसीएल ने नियामक आयोग को भेजी याचिका...तबादला नीति भी लागू

साथ ही हथियार लाने, उत्तेजक भाषण देने, पोस्टर-बैनर लगाने और सोशल मीडिया पर अफवाह या भड़काऊ संदेश फैलाने जैसी गतिविधियों पर भी रोक रहेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page