हल्द्वानी: गोल्ज्यू मंदिर के स्थापना दिवस पर 10 फरवरी को लगेगी जागर, 11 को होगा विशाल भंडारा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच, हीरानगर द्वारा ईष्ट देव गोल्ज्यू मंदिर के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर दो प्रमुख आयोजन होंगे, जिनमें क्षेत्र के धर्म प्रेमियों को भाग लेने का आमंत्रण दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी पुलिस का एक्शन: 106 पाउच अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मंच के महासचिव यूसी जोशी ने बताया कि 10 फरवरी 2025 को सांय 6 बजे से जागर का आयोजन ईष्ट देव गोल्ज्यू मंदिर हीरानगर में किया जाएगा। इसके अगले दिन 11 फरवरी 2025 को दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन मंच परिसर में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: थर्टी फर्स्ट और नववर्ष जश्न को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, सैलानियों की सुरक्षा को कड़े इंतजाम

महासचिव यूसी जोशी ने सभी धर्म प्रेमियों से निवेदन किया है कि वे उक्त कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाएं और ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करें।

You cannot copy content of this page