Uttarakhand: चलते वाहन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

खबर शेयर करें

टिहरी। जनपद टिहरी के घूमेटीधार क्षेत्र में बुधवार को एक वाहन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालक खुर्शीद निवासी मंगलौर (हरिद्वार) गंगोत्री-यमुनोत्री से यात्रियों को लेकर केदारनाथ जा रहा था। इसी दौरान घनसाली क्षेत्र में वाहन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरी गाड़ी से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मेंहदीपुर बालाजी दर्शन को गए देहरादून के परिवार की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

बताया गया कि वाहन को मरम्मत के लिए चंबा ले जाया जा रहा था, लेकिन घूमेटीधार के पास पिकअप चालक द्वारा वाहन ले जाने से मना करने पर गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में मौसम विभाग का अलर्ट

इसी दौरान दोपहर करीब 2:15 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण वाहन में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय चालक वाहन से बाहर था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, ‘जय बदरीविशाल’ के जयकारों से गूंज उठा धाम

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पाया और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page