उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा का अपडेट सिलेबस जारी, अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड पीसीएस प्री और मुख्य परीक्षा का विस्तृत अपडेट सिलेबस जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अब इसी आधार पर अपनी तैयारी को रणनीतिक रूप से आगे बढ़ा सकते हैं।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के अनुसार, प्री परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। इसमें दो पेपर होंगे—

  1. सामान्य अध्ययन (150 अंक, 150 सवाल, समय- 2 घंटे)
  2. सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षा (150 अंक, 100 सवाल, समय- 2 घंटे)
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल–ज्योलीकोट सड़क जल्द होगी गड्ढामुक्त, 5.67 करोड़ से डामरीकरण की तैयारी

प्री परीक्षा में चार गलत उत्तरों पर एक अंक की कटौती होगी।

मुख्य परीक्षा 1500 अंकों की होगी, जिसमें आठ लिखित परीक्षाएं होंगी—

  1. सामान्य हिंदी (150 अंक)
  2. निबंध (150 अंक)
  3. सामान्य अध्ययन-1 (भारतीय विरासत, विश्व इतिहास एवं भूगोल, समाज) – 200 अंक
  4. सामान्य अध्ययन-2 (संविधान, शासन प्रणाली, सामाजिक न्याय, अंतरराष्ट्रीय संबंध) – 200 अंक
  5. सामान्य अध्ययन-3 (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन) – 200 अंक
  6. सामान्य अध्ययन-4 (नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि) – 200 अंक
  7. सामान्य अध्ययन-5 (उत्तराखंड राज्य की जानकारी) – 200 अंक
  8. सामान्य अध्ययन-6 (उत्तराखंड राज्य की जानकारी) – 200 अंक
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज और कैंसर संस्थान को मिले 285 नए नर्सिंग अधिकारी

सभी पेपर तीन घंटे के होंगे। इसके बाद 150 अंकों का साक्षात्कार (इंटरव्यू) होगा।

गौरतलब है कि आयोग ने पहले ही मुख्य परीक्षा आयोजित कर दी थी, लेकिन हिंदी-अंग्रेजी विवाद के कारण नया अपडेटेड सिलेबस जारी किया गया है। आयोग की वेबसाइट पर सभी प्रश्न पत्रों के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण उपलब्ध हैं, जिससे भविष्य में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को बेहतर मार्गदर्शन मिल सकेगा।

You cannot copy content of this page