उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के मद्देनज़र रेलवे की सौगात, ऋषिकेश से गोरखपुर स्पेशल ट्रेन होंगी संचालित

खबर शेयर करें

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन से गोरखपुर तक स्पेशल ट्रेन (04304) के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 21 जून तक प्रत्येक शनिवार को अपराह्न 03:20 बजे योगनगरी स्टेशन से रवाना होगी।

यह भी पढ़ें 👉  एलन मस्क और ट्रंप के रिश्तों में दरार, व्हाइट हाउस ने स्पेसएक्स के सभी सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स की जांच के दिए आदेश

स्टेशन प्रबंधक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन और बस्ती होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से पूर्वी उत्तर प्रदेश से चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी (अपडेट): बादल फटने से धराली गांव में आई बाढ़ में चार की मौत, कई अब भी लापता, सीएम धामी ने जताया दुःख...Video

अन्य दो स्पेशल ट्रेनें भी संचालित:

  • योगनगरी ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर (04302):
    यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को अपराह्न 03:20 बजे रवाना होती है। इसका संचालन 15 जुलाई तक किया जाएगा।
  • योगनगरी ऋषिकेश से हुबली (07364):
    यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 06:15 बजे रवाना होती है और 29 सितंबर तक संचालित होगी।
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जिस घर में चार बच्चों के साथ बसता था संसार, वहीं उजड़ गई डिक्री की जिंदगी...मौत के बाद शव की बदहाली ने भी झकझोरा

रेलवे प्रशासन के इस फैसले से देश के विभिन्न हिस्सों से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा का लाभ मिलेगा। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा की जा रही यह पहल सराहनीय है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page