नैनीताल को मिलेगी अस्थायी वेंडर जोन से राहत, 4.07 करोड़ की डीपीआर को शासन की मंज़ूरी

खबर शेयर करें

नैनीताल। नगर के पंत पार्क क्षेत्र में बनाए गए अस्थायी वेंडर ज़ोन से जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है। मल्लीताल स्थित पुराने लकड़ी टाल परिसर में स्थायी वेंडर ज़ोन विकसित करने के लिए नगर पालिका द्वारा भेजी गई 4.07 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को शासन ने मंज़ूरी दे दी है। धन आवंटित होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: 12 और निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, अब तक 101 संस्थान कार्रवाई के घेरे में

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप नगर में स्थायी वेंडर ज़ोन स्थापित किया जाना है। प्रशासक काल में हुई वेंडिंग कमेटी की बैठकों में मल्लीताल लकड़ी टाल क्षेत्र को वेंडर ज़ोन के लिए उपयुक्त माना गया था। इसके बाद पालिका ने दो मंजिला भवन की योजना तैयार करते हुए डीपीआर शासन को भेजी थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर–कालाढूंगी हाईवे पर पैसेंजर बस पलटी, कार से भिड़ंत के बाद छह यात्री घायल

प्रस्तावित भवन में 125 वेंडरों के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे पंत पार्क क्षेत्र में लंबे समय से बनी अव्यवस्था खत्म होने की उम्मीद है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि धन के प्रथम चरण के अवमुक्त होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ढाबों की आड़ में चल रहा मयखाना...पुलिस की सरपरस्ती में फलफूल रहा माफियाओं का धंधा

You cannot copy content of this page